कैस्टर ऑयल पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

By Lakshita Negi
04 Mar 2025, 14:00 IST

अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल एक नेचुरल औषधीय प्रॉपर्टीज से भरपूर ऑयल है। यह हमारे शरीर को अंदर से स्ट्रांग बनाता है और कई बीमारियों के खतरों को भी कम करता है। इसको नियमित सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। आइए जानें अरंडी ऑयल के हेल्थ बेनिफिट्स।

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए

अरंडी के तेल में नेचुरल लैक्सेटिव है, जो आंतों को साफ करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसको पीने से खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और पेट की प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

बॉडी डिटॉक्स में फायदेमंद

अरंडी का तेल शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद मिलती है। इससे लिवर साफ होता है और शरीर हल्का और एनर्जेटिक रहता है। इसको पीने से इंटेस्टाइन की सफाई होती है।

जोड़ों और हड्डियों के लिए

अरंडी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद करते हैं। इसको पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बॉडी फ्लैक्सिबल बना रहता है।

इम्यूनिटी के लिए अरंडी ऑयल

अरंडी के तेल में मौजूद मेडिकल प्रॉपर्टीज से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है, जिससे सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।

हेल्दी स्किन के लिए अरंडी ऑयल

अरंडी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, जो स्किन को साफ और हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसको पीने से स्किन अंदर से मॉइस्चराइज होती है।

बालों की ग्रोथ के लिए

कैस्टर ऑयल पीने और इस्तेमाल करने से बाल स्ट्रांग होते हैं। इसमें मौजूद फैटी-एसिड्स स्कैल्प को नरिश करते हैं, जिससे बालों की जड़ें स्ट्रांग होती है और गिरना कम होता है।

पीरियड प्रॉब्लम्स के लिए 

महिलाओं के लिए अरंडी ऑयल बहुत फायदेमंद होता है। यह इर्रेगुलर पीरियड्स की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है और इससे पेट दर्द भी कम हो सकता है। 

अरंडी के तेल का इस्तेमाल हेल्दी रहने के लिए करें और सही मात्रा में ही इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com