Mix Martial Arts Aur Fitness In Hindi

Mix Martial Arts Aur Fitness In Hindi

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:21 IST

मार्शल आर्ट या लड़ाई की कलाएं विधिबद्ध अभ्यास की प्रणाली और बचाव के लिए प्रशिक्षण की परंपराएं हैं। सभी मार्शल आर्ट्स का एक समान उद्देश्य है ख़ुद की या दूसरों की किसी शारीरिक ख़तरे से रक्षा करना। मार्शल आर्ट को विज्ञान और कला दोनों माना जाता है। इनमें से कई कलाओं का प्रतिस्पर्धात्मक अभ्यास भी किया जाता है, ज़्यादातर लड़ाई के खेल में, लेकिन ये नृत्य का रूप भी ले सकती हैं। मार्शल आर्ट्स का मतलब युद्ध की कला से है और ये लड़ाई की कला से जुड़ा पंद्रहवीं शताब्दी का यूरोपीय शब्द है जिसे आज एतिहासिक यूरोपीय मार्शल आर्ट्स के रूप में जाना जाता है, तो अगर आप अच्‍छी फिटनेस पाना चाहते हैं तो मार्शल आर्ट सीखिए। इस वीडियो में हमारे एक्‍सपर्ट आपको बता रहें हैं मार्शल आर्ट की बारीकियों के बारे में।