अगर आपके पाद में तेज बदबू आती है तो यह सिर्फ खाना खराब होने की वजह से नहीं, बल्कि पेट और आंतों से जुड़ी कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।
आंतों में संक्रमण
लगातार बदबूदार गैस आना आंतों में संक्रमण या पाचन क्रिया सही से काम न करने का संकेत हो सकता है, जिससे खाना सड़ने लगता है और गैस बनने लगती है।
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
आंतों में सूजन यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) की स्थिति में भी लोगों को ज्यादा और बदबूदार गैस की शिकायत होती है, जिससे पेट भारी महसूस होता है।
कोलाइटिस
बार-बार दस्त, कब्ज और बदबूदार पाद की समस्या होने पर कोलाइटिस का खतरा बढ़ सकता है। इसमें आंतों की परत में सूजन आ जाती है और गैस बनने लगती है।
लैक्टोज इन्टॉलरेंस
लैक्टोज इन्टॉलरेंस में शरीर दूध या उससे बनी चीजों को पचाने में असमर्थ होता है, जिससे पेट फूलना, मरोड़ और बहुत ज्यादा बदबूदार गैस जैसी दिक्कतें सामने आती हैं।
सीलिएक डिजीज
सीलिएक डिजीज में ग्लूटेन से बनी चीजें खाने पर शरीर रिएक्ट करता है और आंतों को नुकसान पहुंचाता है। इससे पेट में गैस और बदबूदार पाद आ सकता है।
गुड बैक्टीरिया खत्म होना
बार-बार एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करने से आंतों के गुड बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं, जिससे पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है और बहुत ज्यादा बदबूदार गैस बनने लगती है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन
खाने के बाद पेट में भारीपन, जलन और बदबूदार पाद आने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, जो आंतों में संक्रमण के कारण होता है।
लिवर से जुड़ी समस्या
लंबे समय तक बदबूदार गैस लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। लिवर सही से काम न करे तो टॉक्सिन्स शरीर में रह जाते हैं और गैस बनने लगती है।
बदबूदार गैस के साथ पेट दर्द, उल्टी, वजन कम होना या खून की कमी जैसे लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com