आजकल, लोग अपनी त्वचा को सॉफ्ट और सुंदर बनाने के लिए फिश स्पा का रुख कर रहे हैं। यह एक नया ब्यूटी ट्रीटमेंट है जो बहुत पॉपुलर हो रहा है, लेकिन क्या यह सुरक्षित है? आइए रिसर्चगेट की एक रिसर्च से जानते हैं फिश स्पा से होने वाले नुकसानों के बारे में।
फिश स्पा क्या है?
फिश स्पा में, लोग अपने पैरों को पानी से भरे टैंक में डालते हैं, जिसमें मछलियां होती हैं। मछलियां पैरों की डेड स्किन को खा जाती हैं, जिससे त्वचा मुलायम और एक्सफोलिएट हो जाती है।
सुंदरता का आसान तरीका
यह एक शानदार तरीका माना जाता है, जिससे पैरों को खूबसूरत और कोमल बनाया जा सकता है। लोग इसे रिलैक्सेशन के लिए भी करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं?
फिश स्पा के कई नुकसान भी हो सकते हैं। यह किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं होता। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।
त्वचा पर इन्फेक्शन का खतरा
फिश स्पा के पानी में बैक्टीरिया होते हैं। अगर आपकी त्वचा में कोई कट या इन्फेक्शन है, तो आपको गंभीर स्किन इन्फेक्शन हो सकता है।
गंभीर बीमारियों का जोखिम
अगर मछलियां किसी संक्रमित व्यक्ति को काट लें, तो उसके बाद आपको भी एचआईवी, सोरायसिस या एक्जिमा जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है।
स्किन टोन पर असर
फिश स्पा में सही तरीके से पेडिक्योर न होने पर आपकी स्किन बंपी और अनइवेन हो सकती है। इससे स्किन टोन भी खराब हो सकता है।
नाखूनों को हो सकता है नुकसान
कभी-कभी मछलियां आपके नाखूनों को भी काट सकती हैं, जिससे नाखून खराब हो सकते हैं।
फिश स्पा कराने से कई परेशानियां घर सकती हैं, तो इससे बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com