बारिश के मौसम में रोगों से बचाव करने के लिए आपको काढ़ा जरूर पीना चाहिए। इस लेख में जानिए बारिश में तुलसी का काढ़ा पीने के फायदे-
पोषण दे
तुलसी का काढ़ा विटामिन डी, विटामिन ए, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे बारिश के मौसम में पीने से सेहत को कई फायदे मिलेंगे।
सिर दर्द से राहत
तुलसी का काढ़ा सिर में दर्द की दिक्कत दूर करता है। इसके सेवन से तनाव से राहत मिलती है। यह आपको रिलैक्स महसूस कराता है।
पेट के लिए
फाइबर से भरपूर तुलसी का काढ़ा पीने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। यह कब्ज और अपच से राहत देता है। साथ ही, इसे पीने से पेट की गैस कम होती है।
वेट लॉस करे
वजन कम करने के लिए इस काढ़े को पिएं। तुलसी का काढ़ा पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। इस तरह बॉडी में जमा फैट कम होता है।
मुंह की दुर्गंध दूर करे
तुलसी का काढ़ा पीने से सांसों की बदबू की समस्या दूर होती है। तुलसी नेचुरल माउथ फ्रेशनर है। इसकी चाय या काढ़ा पिएंय़
बारिश में तुलसी का काढ़ा पीने से ये सभी लाभ मिलेंगे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com