प्लास्टिक की बोतल का नंबर क्या बताता है?

By Aditya Bharat
21 Apr 2025, 16:30 IST

प्लास्टिक की हर बोतल के नीचे एक नंबर छपा होता है। यह नंबर बोतल में इस्तेमाल प्लास्टिक की किस्म को बताता है। आइए जानते हैं बोतल के नीचे छपे नंबरों का मतलब।

नंबर 1 - PET या PETE

ये सबसे आम प्लास्टिक है, जिसका उपयोग पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में होता है। बार-बार इस्तेमाल करने पर हानिकारक हो सकता है।

नंबर 2 - HDPE प्लास्टिक

ये मजबूत और सुरक्षित प्लास्टिक होता है। दूध, जूस और शैम्पू की बोतलों में इसका उपयोग किया जाता है। इसे दोबारा इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है।

नंबर 3 - PVC प्लास्टिक

ये प्लास्टिक पाइप और तेल की बोतलों में मिलता है। इसमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, इसलिए इसे खाने-पीने की चीजों में उपयोग न करें।

नंबर 4 - LDPE प्लास्टिक

इसका उपयोग प्लास्टिक बैग्स और रैपिंग शीट्स में होता है। यह हल्का और लचीला होता है, पर इसे भी खाने की चीजों से दूर रखें।

नंबर 5 - PP प्लास्टिक

यह प्लास्टिक माइक्रोवेव कंटेनर और दवाओं की बोतलों में इस्तेमाल होता है। यह गर्मी सहन कर सकता है और सुरक्षित माना जाता है।

नंबर 6 - PS प्लास्टिक

यह थर्माकोल जैसा होता है, जो कप, प्लेट और फूड पैकिंग में मिलता है। गर्म खाना रखने पर यह हानिकारक रसायन छोड़ सकता है।

नंबर 7 - Other या Misc

इस कैटेगरी में वे सभी प्लास्टिक आते हैं जो बाकी किसी भी श्रेणी में नहीं आते। इनमें बिस्फेनॉल-A जैसे रसायन हो सकते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

नंबर 2, 4 और 5 वाले प्लास्टिक तुलनात्मक रूप से सुरक्षित होते हैं। नंबर 1 को दोबारा न इस्तेमाल करें और 3, 6, 7 से हमेशा दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com