मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे शरीर में विटामिन-बी12 की कमी है?

By Priyanka Sharma
07 Jan 2025, 09:00 IST

विटामिन-बी12 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में इसकी कमी होने पर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए लेख में जानें -

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'विटामिन-बी12 की कमी होने के कारण लोगों को शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इनको नजरअंदाज न करें। साथ ही इसकी कमी को दूर करने के लिए डाइट में कुछ फूड्स को शामिल किया जा सकता है।

थकान होना

विटामिन-बी12 शरीर में एनर्जी का उत्पादन करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इसकी कमी के कारण लोगों को थकान होने की समस्या होती है।

सिर में दर्द होना

विटामिन-बी12 शरीर में होमोसिस्टीन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। होमोसिस्टीन के असंतुलित होने पर लोगों को सिर में दर्द और माइग्रेन की समस्या होती है।

डिप्रेसिव लक्षण

विटामिन-बी12 न्यूरोट्रांसमीटर संश्लेषण के लिए जरूरी है। जिससे मूड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे जुड़ी समस्या होने पर लोगों को मूड स्विंग्स, स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याएं होती हैं।

एकाग्रता की कमी

विटामिन-बी12 ब्रेन के कार्यों, याददाश्त और एकाग्रता के लिए जरूरी है। इसकी कमी के कारण लोगों को ब्रेन फॉग, भ्रम होना और एकाग्रता की कमी होने जैसे लक्षण दिखते हैं।

हाथों-पैरों में चुभन महसूस होना

विटामिन-बी12 नर्व फाइबर्स के उत्पादन के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर लोगों को हाथों में सुन्नपन, झुनझुनी और न्यूरोपैथी हो सकती है।

गट हेल्थ खराब होना

विटामिन-बी12 आंतों की परत के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर मालएब्जॉर्बशन और गट में सूजन आने की समस्या हो सकती है।

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को लेख में बताए गए लक्षण दिखते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com