शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को कंट्रोल करना काफी जरूरी होता है। लेकिन, अक्सर पुरुषों को शरीर में नार्मल हीमोग्लोबिन का लेवल कितना होना चाहिए इसकी जानकारी नहीं होती है। हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेख में जानिए पुरुषों के हीमोग्लोबिन लेवल की मात्रा के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर शिल्पा प्रभु के अनुसार, ‘पुरुषों में हीमोग्लोबिन का स्तर 14 से 18 ग्राम डीएल होना चाहिए। अगर आपको हीमोग्लोबिन का स्तर 14 से कम है, तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।’
थकान महसूस होना
शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने पर शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। साथ ही, इसके कारण आपको चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है।
चक्कर आना
शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर चक्कर आने लगते हैं। इस दौरान आप जब सुबह सोकर उठते हैं, तो आपकी आंखों के सामने अंधेरा आ जाता है।
धड़कन का बढ़ना
शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने पर दिल की धड़कन तेजी से बढ़ने लगती है। साथ ही, इसके कारण स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।
बालों का झड़ना
शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। अगर आपको बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं, तो हीमोग्लोबिन का टेस्ट कराएं।
मुंह में छाले
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण मुंह में छाले की समस्या होने लगती है। साथ ही, इसके कारण आपको खाना खाने में परेशानी होती है।
पुरुषों में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने के कारण ये सभी समस्याएं देखने को मिलती हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com