पाद नहीं आए तो क्या करें?

By Himadri Singh Hada
23 Mar 2025, 10:00 IST

अगर पाद नहीं आ रहा है और पेट में गैस फंसी हुई है, तो इससे दर्द, भारीपन और बेचैनी बढ़ सकती है। कुछ असरदार घरेलू उपाय गैस को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

हल्का-फुल्का टहलें

पाद नहीं आने और पेट फूला हुआ लग रहा है, तो सबसे पहले हल्का-फुल्का टहलना शुरू करें। चलने से पेट की गैस बाहर निकलने में मदद मिलती है और आराम महसूस होता है।

अजवाइन और काला नमक

अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने से गैस टूटने में मदद मिलती है। ये घरेलू नुस्खा पेट की सूजन कम करता है और फंसी हुई गैस को बाहर निकालकर पेट हल्का कर देता है।

गुनगुना पानी पिएं

गरम पानी पीने से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे गैस बाहर आने का रास्ता बनता है। दिन में दो-तीन बार गुनगुना पानी पीने से पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है।

हींग का पानी नाभि में लगाएं

हींग को पानी में घोलकर नाभि के पास लगाने से भी गैस निकलने में मदद मिलती है। हींग पेट की गैस को तोड़ने और आंतों की मरोड़ को शांत करने में फायदेमंद मानी जाती है।

एक्सरसाइज करें

घुटने से सीने तक वाली एक्सरसाइज से पेट पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे फंसी हुई गैस बाहर निकलती है। यह योगासन पेट दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार होता है।

पुदीना और अदरक का काढ़ा

पुदीना और अदरक का काढ़ा पेट की गैस निकालने में असरदार होता है। पुदीना पेट को ठंडक देता है, जबकि अदरक पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर गैस बनने से रोकने में मदद करता है।

दही या छाछ पीना

दही या छाछ पीने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो खाने को जल्दी पचाकर गैस बनने से बचाते हैं। रोज़ाना एक कटोरी दही खाने से पेट की सेहत सुधरती है।

हल्का भोजन करें

ज्यादा खाने से परहेज करें। ज्यादा भोजन करने से पेट भारी हो जाता है और गैस फंस जाती है। छोटे-छोटे अंतराल पर हल्का और पचने वाला खाना खाने की आदत डालें।

पेट दर्द या गैस की समस्या बार-बार हो रही हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com