कपूर और घी को मिलाकर इस्तेमाल करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह ना केवल त्वचा और सिरदर्द से राहत दिलाता है, बल्कि मच्छरों से भी छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से, कपूर और घी को साथ मिलकर इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में।
नींद की समस्या के लिए कपूर और घी
अगर आपको नींद की समस्या है, तो कपूर और घी का दीपक जलाकर कमरे में रखें। इससे वातावरण शुद्ध होगा और आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा, जिससे गहरी नींद आ सकती है।
मच्छरों से बचाव
कपूर और घी का मिश्रण मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। इसे एयर डिफ्यूजर में डालकर कमरे में रखें या शरीर पर लगा लें, इससे आप मच्छरों से बच सकते हैं।
साइनस की परेशानी से राहत
साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए कपूर और घी को सूंघें। इससे न केवल सांस लेने में आराम मिलेगा, बल्कि आपका मन भी शांत रहेगा।
चोट की सूजन में राहत
चोट लगने पर सूजन की समस्या आम होती है। कपूर और घी का मिश्रण इस सूजन को कम कर सकता है। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर आराम पा सकते हैं।
माइग्रेन में लाभकारी
कपूर और घी का मिश्रण माइग्रेन से राहत दिलाने में मदद करता है। इसे माथे पर लगाकर या कमरे में रखकर सिरदर्द में आराम पाया जा सकता है।
मुंहासों से छुटकारा
कपूर और घी का मिश्रण चेहरे पर लगाने से मुंहासों में राहत मिल सकती है। इसे रातभर चेहरे पर छोड़ने से स्किन की समस्या कम हो सकती है।
फटी एड़ियों के लिए उपाय
फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए कपूर और घी का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है। इसे एड़ियों पर लगाकर कुछ दिन में फर्क महसूस होगा।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
कपूर और घी का मिश्रण ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है। इसे होठों के पास लगाकर आप शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकते हैं और मांसपेशियों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
कपूर और घी का यह मिश्रण कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।