टमाटर खाने का सही तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
09 Mar 2025, 07:00 IST

टमाटर एक एसिडिक फल है, जिसे ज्यादा मात्रा में खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खासकर, अगर इसे खाली पेट खाया जाए। इसे सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए ताकि सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

एक्सपर्ट की राय

इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा आयुर्वेद के अनुसार टमाटर खाने के फायदे और नुकसान बता रहे हैं।

टमाटर के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार, टमाटर में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन-सी, फोलेट एसिड और अन्य विटामिन्स होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।

वेट रहेगा कंट्रोल

टमाटर का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह कैलोरी में कम होता है, जिससे पेट भी भरता है।

ग्लोइंग स्किन

टमाटर का नियमित उपयोग करने से आपकी स्किन ग्लोइंग और जवां बनी रहती है। कच्चे टमाटर को चेहरे पर लगाने से त्वचा की ताजगी और सुंदरता में सुधार हो सकता है।

टमाटर के नुकसान

टमाटर का सेवन करते समय ध्यान रखें कि इसे पकाकर खाएं। टमाटर में एसिडिक तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

टमाटर के बीज के नुकसान

अगर आप टमाटर का सेवन सलाद के रूप में करना पसंद करते हैं, तो इसके बीज निकाल कर खाएं। बीजों में एसिड ज्यादा होता है, जो पेट में जलन पैदा कर सकता है।

एलर्जी की समस्या

अगर आपको टमाटर खाने से एलर्जी होती हैं, तो इसके सेवन से बचें। इससे त्वचा पर रिएक्शन हो सकता है, जैसे- खुजली या सूजन।

पाचन तंत्र पर प्रभाव

टमाटर के ज्यादा सेवन से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।

टमाटर एक गर्म और खट्टा फल होता है, जिसे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में जलन और गर्मी बढ़ सकती है। इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com