अक्सर लोगों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन रात को अधिक पानी पीने से क्या होता है? आइए लेख में जानें -
एक्सपर्ट की राय
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के हेड डायटेटिक्स दलजीत कौर के अनुसार, रात को पानी पीना फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
रात को कितना पानी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट के अनुसार, रात को सोने से 2 घंटे पहले जितना पानी पी सके पी लें। सोने से बिल्कुल पहले अधिक पानी पीने से बचें। इससे स्लीप साइकिल पर असर पड़ सकता है।
किडनी से जुड़ी परेशानियां
रात को अधिक पानी पीने से बचना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, जिसके कारण किडनी पर असर पड़ता है। इसके कारण लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।
नींद से जुड़ी परेशानियां
रात को ज्यादा पानी पीने से लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। जिसके कारण लोगों की नींद पर असर पड़ता है और इससे जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
पाचन से जुड़ी परेशानी
रात को ज्यादा पानी पीने से लोगों के पाचन पर असर पड़ता है। जिसके कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
बार-बार पेशाब आना
रात को ज्यादा पानी पीने से लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों की नींद पर असर पड़ता है।
हार्ट से जुड़ी समस्याएं
हार्ट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को रात को अधिक पानी पीने से बचना चाहिए। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
रात को ज्यादा पानी पीने से स्वास्थ्य को लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com