गर्मी में प्याज का रायता खाने के फायदे

By Shilpy Arya
13 May 2025, 16:45 IST

गर्मी का मौसम आते ही लोग तरह-तरह के रायते का सेवन खाने के साथ करते हैं। इससे पाचन ठीक रहता है और शरीर को ठंडक भी मिलती है।

आपको गर्मी में प्याज का रायता खाने की सलाह दी जाती है। इस लेख में थिंक यू के न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय से जानते हैं, गर्मी में प्याज का रायता खाने के फायदे-

पानी की कमी दूर करे

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना बेहद आम बात है। ऐसे में आपको प्याज का रायता खाना चाहिए। यह बॉडी को हाइड्रेटरखता है।

लू से बचाव

गर्मी की भीषण दोपहर में तेज गर्म हवाएं चलती हैं, जिसके कारण लू लगने का खतरा रहता है। प्याज का रायता खाने से आपका लू से बचाव होता है।

ठंडक दे

गर्म मौसम में अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो शरीर को ठंडक दे सके। प्याज के रायते का सेवन करने से पेट की गर्मी शांत होती है।

मजबूत हड्डियां

बोन हेल्थ को बेहतर करने के लिए रोजाना गर्मी में प्याज का रायता खाएं। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

प्याज का रायता खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के सा ही विटामिन सी से भरपूर होता है।

गर्मी में प्याज का रायता खाने से ये सभी लाभ मिलते हैं। इससे पाचन भी ठीक रहता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com