गुड़ के पानी की तासीर गर्म नहीं होती, इसलिए गर्मी में भी इसे आसानी से पिया जा सकता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन B और C जैसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इसे पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
पेट के रोगों में फायदेमंद
गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच की समस्या है तो रोज सुबह गुड़ का पानी पीएं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट की परेशानियों से राहत दिलाता है।
वजन घटाने में मददगार
गुड़ के पानी में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम फैट बर्निंग में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है और शरीर फिट रहता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
गुड़ का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है।
नींद की समस्या में फायदेमंद
अगर आप अनिद्रा या बार-बार नींद टूटने से परेशान हैं, तो गुड़ का पानी लें। यह हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देता है और अच्छी नींद में मदद करता है।
खून की कमी करे दूर
गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है। एनीमिया से ग्रस्त लोगों को सुबह इसका पानी पीना चाहिए, इससे कमजोरी भी दूर होती है।
ओरल हेल्थ में सुधार लाए
गुड़ का पानी मुंह की सफाई में भी मदद करता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को कम करता है और दांतों व मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
कैसे बनाएं गुड़ का पानी?
रात को एक गिलास पानी में थोड़ा-सा गुड़ डालकर भिगो दें। सुबह खाली पेट छानकर पी लें। यह आसान तरीका आपको दिनभर तरोताजा और स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
गर्मियों में गुड़ का पानी पीना बेहद फायदेमंद है, लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या या रोग से ग्रसित हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com