बालों में नारियल तेल लगाने से पहले किन बातों का ध्यान जरूरी है?

By Aditya Bharat
22 Jul 2025, 06:00 IST

नारियल तेल बालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन सीधे सिर पर लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना इसका असर उल्टा भी हो सकता है।

बालों की स्थिति जानना जरूरी

अगर आपके बाल बहुत तैलीय या स्कैल्प पर डैंड्रफ है, तो नारियल तेल लगाने से पहले हल्का स्कैल्प क्लीन कर लें। गंदे बालों पर तेल लगाने से रुसी बढ़ सकती है।

ठंडे या गुनगुने तेल का फर्क

ठंडा तेल सीधे सिर पर लगाने से स्कैल्प में जकड़न हो सकती है। गुनगुना नारियल तेल बालों में बेहतर तरीके से समाता है और जड़ तक पोषण देता है।

तेल की मात्रा का संतुलन

PubMed पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नारियल तेल बालों के अंदर तक जाकर प्रोटीन लॉस को रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसलिए इसे सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है।

तेल लगाने का सही समय

रात को सोने से पहले या बाल धोने से 1-2 घंटे पहले तेल लगाना सबसे अच्छा समय माना जाता है। इससे पोषण का असर ज्यादा होता है।

साफ हाथों से ही तेल लगाएं

तेल लगाने से पहले अपने हाथ और कंघी को साफ करना न भूलें। गंदे हाथों से इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

तेल लगाने के बाद सिर ढकना सही है?

हल्के सूती कपड़े से सिर ढकना ठीक रहता है, पर प्लास्टिक शावर कैप से पसीना रुकता है, जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसीलिए हवादार कपड़ा बेहतर है।

तेल कब तक रखा जाए?

नारियल तेल 1-6 घंटे तक रखा जा सकता है। बहुत देर रखने से स्कैल्प ऑयली होकर बाल झड़ सकते हैं। रात भर रखना ठीक है, लेकिन हफ्ते में 1-2 बार ही।

तेल लगाना एक स्टेप है, पर सही शैंपू, डाइट और नियमित सफाई भी जरूरी है। तभी बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com