डायबिटीज में ओट्स खाना चाहिए या नहीं?

By Deepak Kumar
21 Apr 2025, 16:00 IST

डायबिटीज में फाइबर युक्त आहार फायदेमंद माना जाता है। ओट्स एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन इसका सेवन सही तरीके से करना जरूरी है।

डायबिटीज में ओट्स खा सकते हैं

डायबिटीज में साधारण ओट्स खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। बस ध्यान रखें कि फ्लेवर वाले या मीठे ओट्स न खाएं।

ओट्स कैसे मदद करता है?

ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो शुगर अब्जॉर्प्शन को धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। साथ ही यह दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।

वजन घटाने में फायदेमंद

ओट्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे फालतू स्नैकिंग की जरूरत नहीं पड़ती और वजन कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज में वेट मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है।

पाचन में सुधार लाता है

ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। डायबिटीज से जुड़ी कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याएं इससे काफी हद तक कम हो सकती हैं। यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

चीनी या मीठे फ्लेवर न मिलाएं

ओट्स में चीनी, मीठा दूध या हाई-कैलोरी स्वीटनर न मिलाएं। इससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ जाता है और शुगर लेवल बिगड़ सकता है। स्वाद के लिए दालचीनी या हल्का शहद चल सकता है।

सही तरीका क्या है?

ओट्स को धीमी आंच पर उबालकर पकाएं। ज्यादा तेल या मसाले न डालें। सादा, कम मसाले वाला ओट्स डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है।

ड्राई फ्रूट्स सीमित मात्रा में डालें

ड्राई फ्रूट्स में भी नैचुरल शुगर और फैट्स होते हैं। ओट्स में अधिक मात्रा में बादाम, काजू या किशमिश डालना ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए ड्राई फ्रूट्स सीमित मात्रा में ही डालें।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो ओट्स खाने को लेकर अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से एक बार सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com