डायबिटीज के मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है। इससे दिल, किडनी और आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए सीनियर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ एम के चंद्रा से जानते हैं डायबिटीज में ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए?
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
बार-बार प्यास लगना, चक्कर आना, आंखों की रोशनी कमजोर होना और सिरदर्द हाई ब्लड प्रेशर के संकेत हो सकते हैं।
कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर?
डायबिटीज मरीजों के लिए आइडियल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है। अगर ये 129/80 mm Hg से ऊपर हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
क्यों होता है ज्यादा खतरा?
डायबिटीज और मोटापा धमनियों (arteries) को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे एथेरोस्क्लेरोसिस, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
किडनी पर असर
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की वजह से किडनी फेल होने का खतरा रहता है। समय रहते कंट्रोल करना जरूरी है।
आंखों को भी होता है नुकसान
डायबिटीज के साथ हाई बीपी आंखों की नसों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे नजर कमजोर हो जाती है।
कैसे रखें बीपी कंट्रोल?
संतुलित भोजन, कम नमक, ज्यादा फल-सब्जी, नियमित व्यायाम और तनाव से दूर रहना जरूरी है।
क्या खाएं, क्या नहीं?
कम फैट, कम नमक, ज्यादा पोटेशियम और फाइबर युक्त भोजन करें। जंक फूड और प्रोसेस्ड आइटम से बचें।
अगर लक्षण लगातार दिखें या बीपी बढ़ा हुआ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और नियमित जांच करवाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com