ताड़ एक ऐसा पेड़ है जिसके पत्ते, फल और छाल में कई औषधीय गुण होते हैं, जो हमारे शरीर की कई छोटी-बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की
ताड़ के पत्ते
ताड़ के पत्तों का रस आंखों के आस-पास की खुजली या सूजन में लगाने से आराम मिलता है और आंख आने की परेशानी में भी ये बहुत फायदेमंद माना जाता है।
पेट में दर्द या सूजन से राहत
पेट में दर्द या सूजन होने पर ताड़ के पत्तों का लेप लगाने से पेट की तकलीफ में राहत मिलती है। साथ ही, पेट में कीड़े हो होने पर ताड़ की छाल का चूर्ण गुनगुने पानी में देने से कीड़े निकल जाते हैं
लिवर होगा मजबूत
लिवर की सेहत के लिए ताड़ के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से लिवर मजबूत होता है। साथ ही, लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव भी होता है।
हिचकी से राहत
ताड़ की छाल का रस पीने से लगातार आ रही हिचकी में राहत मिलती है। ये घरेलू उपाय बहुत लोगों के लिए कारगर साबित होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीज अगर ताड़ के पत्तों का रस गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है।
टाइफाइड में फायदेमंद
गर्मियों में ताड़ का रस पीने से शरीर ठंडा रहता है और अगर टाइफाइड हुआ हो तो इससे बुखार भी जल्दी कम हो सकता है।
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
ताड़ गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन किसी भी परेशानी में इसे डॉक्टर की सलाह लेकर ही लेना चाहिए।
मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ताड़ के पत्तों का रस शहद में मिलाकर पीने से दिमाग शांत होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com