What Causes Anemia Causes And Symptoms In Hindi|एनीमिया (Anemia) क्या है? डॉक्टर से जानें एनीमिया के प्रकार और लक्षण | onlymyhealth

What Causes Anemia Causes And Symptoms In Hindi|एनीमिया (Anemia) क्या है? डॉक्टर से जानें एनीमिया के प्रकार और लक्षण | onlymyhealth

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:21 IST

एनीमिया(Anemia) एक ऐसी स्थिति है जिसमें, आपके शरीर के ऊतकों (Body tissues) में पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने के लिए स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं (Red blood cells) की कमी हो जाती है। एनीमिया होने से आप थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं (Symptoms of anemia)। ऐसा इसलिए कि आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसकी वजह से आपको कमजोरी और थकान महसूस होती है। एनीमिया के कुछ आम लक्षणों की बात करें, तो एनीमिया होने पर शरीर हर समय थका हुआ महसूस करता है। इसके अलावा आंखों में पीलापन आ जाता है औक कई बार हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं। एनीमिया के चलते कई बार  लोगों के बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं। पर महिलाओं में एनीमिया काफी गंभीर हो जाता है।  एनीमिया के कारण कई बार महिलाओं को मां बनने में परेशानी होती है और ये असंतुलित पीरियड्स का भी कारण बनता है। एनीमिया के कई रूप हैं और प्रत्येक का अपना कारण है(Causes of anemia)। तो आइए इसे वीडियो से जानते हैं Anemia क्यों होता है और इस समस्या के लिए डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? साथ ही ये भी जानेंगे कि एनीमिया से बचाव का उपाय क्या है और शरीर में आयरन की कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं।

Watch more Videos on Health Talk