पुश अप एक्सरसाइज के कई फायदे हैं। पुश अप से बाजुओं, कंधे और कमर की कसरत होती है। यह कहीं भी किया जा सकता है, सबसे जरूरी है कि आप इस व्यायाम को करते समय सहज महसूस कर रहे हों। इसमें व्यायाम को करने के लिए किसी भी प्रकार की मशीन और सामान कि जरुरत नहीं होती है। सबसे पहले दोनों हाथों और पैरो के पंजे के सहारे लेट जाये याद रहे हाथों की तरफ वजन ज्यादा रखे। शरीर सीधा होना चाहिए। अपने छाती को हाथो और पैरो के बल पर नीचे ले जाये और फिर ऊपर की तरफ ले आये, दिमाग में एक लिमिट तय कर ले।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।