Personal hygiene tips to prevent infection in periods in hindi | पीरियड्स में इंफेक्शन से बचने के लिए ऐसे रखें पर्सनल हाइजीन का ख्याल

Personal hygiene tips to prevent infection in periods in hindi | पीरियड्स में इंफेक्शन से बचने के लिए ऐसे रखें पर्सनल हाइजीन का ख्याल

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:21 IST

पीरियड्स (periods) के दौरान कई महिलाओं को इंफेक्शन से गुजरना पड़ता है। इसके पीछे एक बड़ा कारण होता है पर्सनल हाइजीन (personal hygiene) की कमी। दरअसल, पीरियड्स के दौरान अगर आप अपनी साफ-सफाई का खास ध्यान नहीं रखते या फिर आप पैड, कपड़े या मेंस्ट्रूअल कैप का सही से प्रयोग नहीं करते या फिर इन्हें समय-समय पर नहीं बदलते तो आपको वजाइनल इंफेक्शन या फिर यूटीआई इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही कुछ महिलाओं को वजाइनल वॉश का भी सही तरीका नहीं मालूम होता है जिसकी वजह से भी पीरियड्स के तुरंत बाद ही यूटीआई इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसके अलावा पर्सनल हाइजीन का सही ना होना वजाइनल एरिया में खुजली, रैशेज और जलन का भी कारण बन सकता है। कभी-कभी त्वचा में फफोले निकल आते हैं, तेज दर्द होता है और लंबे समय तक ये परेशानियां रह जाती हैं।  और अगर यूरिनरी ट्रैक्ट का इंफेक्शन लंबे समय तक रह जाए तो, ये और घातक भी हो सकता है क्योंकि अगर इलाज न किया जाए तो यह किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

कुछ स्थितियों में तो पर्सनल हाइजीन की कमियों के कारण वजाइनल एरिया का पीएच बदल जाता है। इससे बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर तब होता है जब महिलाएं गर्भवती होने की कोशिश कर रही होती हैं। ये फर्टिलिटी को इफेक्ट करती है। इसलिए पीरियड्स में इन्फेक्शन (Period infection) को दूर रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने पर्सनल हाइजीन (Periods personal hygiene) को सही करना चाहिए। साथ ही जानना जरूरी है कि पीरियड्स के समय किन चीजों का ध्यान रखना (Period hacks) चाहिए। तो, इन तमाम जानकारियों के लिए देखें ये वीडियो। 

Watch More Health Videos in Hindi