know what is osteoporosis in hindi

know what is osteoporosis in hindi

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:20 IST

भंगुर हड्डियों की समस्या के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी होता है। यही इसका इलाज होता है। इसे अंग्रेजी में ऑस्टियोपोरोसिस कहते है।ऑस्टियोपोरोसिस का मतलब होता है कि हड्डियों का नर्म होना। इसके कारण हड्डियों में चोट लगने के बिना ही ये टूट सकती है।  इसके लक्षण ज्यादातर लोग अनदेखा कर जाते है जिससे इससे खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादातर 50 साल की महिलाओं में इसकी समस्या देखी जाती है। खासतौर से जिनमहलिाओं का मासिक धर्म बंद होता है। उनमें ये शिकायत ज्यादा मिलती है। महिलाओं को अक्सऱ चलने फिरने काम के दौरान जोड़ों में दर्द का अनुभव होता है। पूरा दिन काम करने के बाद थकान का ज्यादा अनुभव होना, ज्यादा देर चलने में तकलीफ होना आदि इसके लक्षण होता है। इसके अलावा कैल्शियम की कमी भी हो जाती है। घर में काम करने वाली महिलाओं को रूटीन चेकअप कराते रहना चाहिए। इसमें से खासतौर पर कैल्शियम और मिनरल्स का टेस्ट भी कराना पड़ता है। इन टेस्ट ही इलाज का तरीका तय करते है। ये सामान्यत: घर में रहने के कारण ज्यादा होने की संभावना होती है। क्योंकि वे एक्सरसाइज आदि कम करती है। ऐसी बीमारी में दवाई के साथ साइक्लिंग आदि जैसे एक्सरसाइज कराना जरूरी होता है। अगर इसका इलाज समय से कराया जाए तो हम इससे बच सकते है। इसका बचाव ही सबसे अच्छा तरीका होता है। क्योंकि एक बार ये समस्या हो जाए तो फिर ठीक होने में काफी समय लगता है।