know the fitness secret of jacqline fernadise in hindi

know the fitness secret of jacqline fernadise in hindi

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:20 IST

जानीमानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीज का कहना है कि शरीर को फिट रखने के लिये सिर्फ योग ही काफी नहीं है। हेल्दी डाइट का सेवन भी काफी जरूरी होता है। वो योगा के साथ संतुलित आहार का सेवन करती हैं और सप्ताह में पांच दिन योगा के लिये समय निकालती हैं। सुबह एक बार वे ग्रीन टी जरूर लेती हैं। घर में ही एक या दो घंटे वर्कऑउट करती हैं। उनके फिटनेस रेजीम में स्विमिंग, डांसिंग और कपालभारती भी शामिल है, लेकिन उनका पर्सनल फेवरेट योगा है। चाहे जितना बिजी हों प्राणायाम के लिए वक्त जरूर निकालती हैं। जिम में वे केवल लाइटवेट्स ही करती हैं।वर्कआऊट के बाद वे प्रोटीन शेक लेती हैं। एक मैक्रोबायोटिक डायट प्लान लेती हैं। अपनी डायट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां शामिल करती हैं। डिनर बहुत लाईट होता है वो भी तब जब अगर भूख ज्यादा लग रही हो। जैकलीन ने फिटनेस के लिहाज से प्राकृतिक चीजें खाने का मशविरा दिया।जैकलीन का कहना है कि कभी हेल्थ सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए। जैकलीन का मानना है कि बहुत सारी चीजे एक साथ नहीं करनी चाहिए। सभी चीजों में संतुलन रखना बहुत जरूरी होता है।