Healthy Foods For Women Health in Hindi | पौष्टिक भोजन महिलाओं के बेहतर स्वास्थ के लिए

Healthy Foods For Women Health in Hindi | पौष्टिक भोजन महिलाओं के बेहतर स्वास्थ के लिए

By OnlyMyHealthApr 25, 2025 10:50 IST

आजकल अत्यधिक व्यस्तता के चलते महिलाओं को समय नहीं मिल पता व्यायाम और हेल्थ केयर रूटीन को फॉलो करने का पर अपने डाइट में इन पांच चीजों को शामिल कर लेने से भी उन्हें एक हेल्दी डाइट मिल सकती है और एक हेल्दी डाइट आपके शरीर के साथ साथ आपके हेल्दी दिमाग के लिए भी बहुत ज़रूरी।

अंडा

एनीमिया का मतलब एक मोटे तौर पर हम यह मान सकते है की शरीर में खून की कमी। बढती उम्र के साथ साथ महिलाओं में यह समस्या आमतौर पर पायी जाती है। जिससे डाइट के ज़रिये हम निजात पा सकते हैं और अंडा एक बेहतर खाद्य हो सकता है खून की कमी को पूरा करने के लिए क्योंकि इसमें पाया जाता है आयरन जोकि खून की पूर्ति करता है। खून की कमी से परेशान हैं तो आज से ही रोज़ एक अंडा अपने डाइट में शामिल कर सकते है।

मेटाबोलिज्म रेट भी बढाता है अंडा जोकि चालीस की उम्र के बाद कमज़ोर पड़ने लगते हैं। जिससे कई स्वस्थ समस्याएँ होने लगती है। अंडा उसे बढाने का बढ़िया जरिया हो सकता है।

अंडे में कैल्सियम और विटामिन डी प्रचुर मात्र में होता है जिससे हड्डियाँ मज़बूत होती है और जोड़ों के दर्द से छुटकारा भी मिलता है।

पनीर या टोफू

पनीर शाकाहारियों के लिये एक बेहतर तरीका हो सकता है हेल्थ को बढ़िया करने का क्योंकि यह आपके पाचन को दुरुस्त करने के साथ साथ हड्डियों को भी मजबूती देता है।

वजन को भी कंट्रोल करता है और शुगर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।

दूध

दूध हमेशा से एक अच्छा पेय माना जाता रहा है, जिसे अपने डाइट में शामिल करके आप एक हेल्दी और इंस्टेंट आहार के तौर पे रख सकते है।

इसमें कुछ ऐसे गुणकारी तत्व होते है जो आपको मज़बूत दांत, हड्डियाँ और मांसपेशियां प्रदान करते हैं। ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करता है साथ ही आपको अच्छी नींद देता है।

टमाटर

टमाटर में मौजूद लाइकोपिन एक शक्तिशाली एंटी ओक्सिडेंट है जो की कोशिकाओं को नुकसान पहुचाने से बचाता है। साथ ही इसमें निकोटेनिक एसिड होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है जिससे दिल हमेशा दुरुस्त रहता है।

दाल

प्रोटीन के किसी भी और ज़रिये से ज्यादा बेहतर दाल होता है क्योंकि इसमें फैट कम होता है। साथ ही खनिजों से भरपूर होता है, एंटी-ऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्र में होतें हैं व पाचन के लिए ज़रूरी फाइबर्स इसमें आपको मिल सकते हैं।