आज इस वीडियो में सलाद हेल्दी बनाने के लिए 10 इंग्रेडिएंट्स बताए जा रहे हैं। सलाद में पालक के पत्ते डालें। इसमें भारी मात्रा में आयरन होता है। साथ ही ये क्रन्ची होते हैं और जब मुंह में आते हैं तो काफी अच्छे लगते हैं। लट्यूस में वैसे कोई टेस्ट नहीं होता है लेकिन इसमें फाइबर काफी होता है। नट्स जैसे कि अखरोट, मूंगफली और बादाम को अपने सलाद में जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें हेल्दी आॅयल होता है। मशरूम में पोटेशियम काफी होता है। साथ ही ये आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। हरी बीन्स में कॉपर, विटामिन- ए और बी तो होता ही है साथ ही ये हमारे शरीर को और भी कई पोषक तत्व प्रदान करती है। अगर आप कच्ची बीन्स नहीं खा सकते हैं तो इन्हें बॉयल करके अपने सलाद में एड करें। गाजर में फैट और कोलेस्ट्राल ना के बराबर होता है। इसे अपने सलाद में जरूर शामिल करें। शिमला मिर्च में लाल, हरी या पीली में भी फैट की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर काफी होता है। अंडे में काफी प्रोटीन होता है। टोफू, पनीर या उबला चिकन ये प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं, लेकिन इन्हें अपने सलाद में कम मात्रा में शामिल करना चाहिए। टमाटर को भी अपने सलाद में एड करना ना भूलें। ये सभी इंग्रेडिएंट्स आपको अपने सलाद में जरूर एड करने चाहिए।
स्वस्थ आहारBy Onlymyhealth editorial teamJan 13, 2017
Read Next
Disclaimer