रबड़ जैसे फ्लेक्सिबल शरीर के लिए करें ये योगासन

By Priyanka Sharma
25 Nov 2024, 11:00 IST

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण लोगों के शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी कम होने लगती है। ऐसे में शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए कुछ योगासनों को किया जा सकता है। आइए योग और फिटनेस ट्रेनर ऋपसी अरोड़ा से जानें -

सूर्य नमस्कार करें

सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं। इसे नियमित रूप से करने से शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने, वजन कम करने, स्टैमिना बूस्ट करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

सेतुबंधासन करें

शरीर को फ्लेक्सिबल और एक्टिव बनाने के लिए नियमित रूप से सेतुबंधासन किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

भुजंगासन करें

भुजंगासन को पेट के बल लेटकर किया जाता है। इसे नियमित रूप से करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर करने, पेट की चर्बी को कम करने, कंधों और गर्दन के स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

पश्चिमोत्तानासन करें

नियमित रूप से पश्चिमोत्तानासन को करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इससे पाचन को दुरुस्त करने, शरीर और पीठ-कमर की मांसपेशियों को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद मिलती है।

उष्ट्रासन करें

उष्ट्रासन शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने और शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है, जिससे शरीर फ्लेक्सिबल होता है।

धनुरासन करें

नियमित रूप से धनुरासन करने से शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने, गर्दन दर्द को कम करने, स्ट्रेस कम करने और किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

त्रिकोणासन करें

त्रिकोणासन को नियमित रूप से करने से पैरों और पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, साथ ही शरीर फ्लेक्सिबल होता है।

शरीर को रबड़ जैसा फ्लेक्सिबल बनाने के लिए लेख में बताए गए योगासनों को किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com