चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग पार्लर में पानी की तरह पैसे बहा देते हैं। हालांकि, इससे स्किन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप स्किन को साइड इफेक्ट्स से बचाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल
अगर आप स्किन को नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इससे चेहरे को ढेरों फायदे होते हैं और आप कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं-
नींबू का इस्तेमाल
ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू फायदेमंद साबित होता है। इसमें विटामिन-सी होता है। इसके लिए आप नींबू और शहद को मिलाकर लगा सकते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को कई समस्याओं से बचा सकते हैं।
हल्दी से होगा फायदा
निखरी त्वचा के लिए आप हल्दी और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड सेल्स को हटाता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।
एलोवेरा जेल लगाएं
नेचुरली ग्लोइंग कसीं के लिए एलोवेरा फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इसे हाइड्रेट रखता है। चेहरा साफ करने के लिए आप रोजाना एलोवेरा जेल को सीधा चेहरे पर लगा सकते हैं।
नारियल तेल रोजाना लगा सकते हैं
चेहरे पर चमक लाने के लिए नारियल तेल भी लगा सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इससे चेहरे पर मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
गुलाब जल लगाना होगा फायदेमंद
स्किन केयर के लिए गुलाब जल बहुत जरूरी होता है। आप गुलाब जल से चेहरा साफ कर सकते हैं। गुलाब जल आपकी त्वचा को ताजगी और नमी देता है। इसे चेहरे पर स्प्रे करें या रुई की मदद से लगाएं।
ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com