रातभर जागने के 10 बड़े नुकसान

By Aditya Bharat
28 Feb 2025, 18:30 IST

नींद हमारे शरीर और दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। यह सिर्फ थकान को दूर नहीं करती, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। लेकिन अगर आप देर रात सोते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए डॉ. अभिषेक गुप्ता से विस्तार से जानें।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

नींद का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। यह सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता को बढ़ाती है। लेकिन, जब हमें नींद नहीं मिलती, तो ध्यान, एकाग्रता और तर्कशक्ति प्रभावित होते हैं।

शरीर पर प्रभाव

कम नींद से दिल, किडनी, और पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। शरीर के अंग अपनी सामान्य कार्यप्रणाली को सही तरीके से नहीं कर पाते, जिससे कई समस्याएं पैदा होती हैं।

ब्लड प्रेशर और नींद

रात भर जागने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। नींद की कमी से शरीर के हार्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं।

वजन बढ़ने का खतरा

नींद की कमी से भूख और क्रेविंग्स बढ़ती हैं। इससे हाई कैलोरी वाली खाने की चीजों के खाने की इच्छा होती है, जिससे वजन बढ़ता है और मोटापा बढ़ सकता है।

दिल और स्ट्रोक का खतरा

नींद की कमी से हृदय गति बढ़ती है और ब्लड प्रेशर में असंतुलन होता है। लंबे समय तक नींद न लेने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

डायबिटीज का खतरा

कम नींद से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

मानसिक परेशानियां

कम नींद से आपका मूड खराब हो सकता है और आप मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। यह आपकी मानसिक स्थिति को और खराब कर देता है।

नींद की क्वालिटी को सुधारने के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद लें, रोज एक्सरसाइज करें और तनाव से दूर रहें। अच्छा खाना और खुश रहना भी नींद में सुधार लाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com