हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। समय रहते लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है। कई लोगों को इस बीमारी के चलते चेहरे पर सूजन भी होने लगती है, तो आइए सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के के कपूर से जानते हैं क्या बीपी बढ़ने से चेहरे पर सूजन होती है?
कारण
अनहेल्दी डाइट, तनाव, अल्कोहल-स्मोकिंग और बैठे रहने की आदतें हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ाती हैं। एक्टिव रहना जरूरी है।
चेहरे पर सूजन का कनेक्शन
हाई ब्लड प्रेशर के कारण चेहरे के सेल्स और टिश्यू में सूजन हो सकती है, जिससे चेहरा फूला हुआ लग सकता है।
सुबह की सूजन
अगर रोजाना सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन नजर आए, तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है। जांच कराना जरूरी है।
शरीर में दिखने वाले बदलाव
हाई बीपी से सिर चकराना, पसीना आना, नींद की कमी और थकान जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें।
डॉक्टर की राय क्या कहती है
डॉ. के के कपूर के अनुसार हाई बीपी से चेहरे पर सूजन आ सकती है। इसे हल्के में न लें, जांच जरूर कराएं।
दो प्रमुख कारण
हाई बीपी के दो कारण होते हैं: उम्र बढ़ने से और खराब जीवनशैली से। दोनों ही स्थितियों में ध्यान देना जरूरी है।
कैसे करें बचाव?
नियमित व्यायाम करें, हेल्दी डाइट लें और स्ट्रेस से बचें। स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन बंद करें। एक्टिव जीवन अपनाएं।
हाई बीपी को पहचानें, डॉक्टर की सलाह लें और समय पर इलाज कराएं। छोटी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com