मानसून में नमी और गंदगी की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में, हेल्दी चीजों का सेवन बेहद जरूरी है।
बारिश में क्या खाएं?
बारिश के मौसम में पेट की बीमारियां जल्दी होती हैं। इसलिए, हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे- खिचड़ी, दाल-चावल या वेजिटेबल सूप खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
ताजा और गर्म खाना खाएं
बरसात में ताजे और गर्म खाने का सेवन करें। गीले मौसम में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग या डायरिया जैसी परेशानी हो सकती है।
उबली सब्जियां खाएं
बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों से थोड़ी दूरी बनाएं। इनमें गंदगी और कीड़े ज्यादा होते हैं, जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। उबली हुई सब्जियां बेहतर विकल्प हैं।
हेल्दी मसाले
गरम मसाला वाली चीजें जैसे अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध या सूप पीने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है और सर्दी-खांसी से बचाव होता है।
फलों का सेवन
बरसात में फलों का सेवन बहुत जरूरी होता है। लेकिन, कटे हुए खुले फलों की जगह घर में धोकर साफ फल जैसे सेब, केला या अमरूद खाएं ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाएं
इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसलिए, विटामिन-सी युक्त चीजें जैसे- आंवला, नींबू पानी या संतरा जरूर खाएं।
खुली चीजों को खाने से बचें
स्ट्रीट फूड, कटे फल, खुला पानी या ठंडी चीजों से बचें। नमी के कारण इनसे इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
घर का बना खाना खाएं
बारिश में ताजे और घर के बने गर्म खाने को प्राथमिकता दें और बाहर का ज्यादा चटपटा या गीला खाना खाने से परहेज करें ताकि सेहत सही रहे।
इस मौसम में हल्का गरम पानी पिएं। इससे पाचन भी बेहतर रहेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com