नींबू के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

By Harsha Singh
27 Oct 2024, 15:00 IST

नींबू स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत के लिए भी गुणकारी साबित होता है। इसे लगभग हर सब्जी, फ्रूट्स सलाद जैसी चीजों में डाला जाता है। हालांकि, आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके साथ नींबू नहीं खाना चाहिए।

पोषक तत्वों से भरपूर है नींबू

नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसके बाद भी कुछ चीजों के साथ नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए-    

दूध के साथ न खाएं

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो दूध में मिलते ही उसे एसिडिक बना देता है। दूध में नींबू मिलाने से इसमें मौजूद कैसिइन समूह पर असर पड़ता है और ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इससे दूध फट भी सकता है।

पपीते के साथ न खाएं

नींबू और पपीता हानिकारक हो सकता है। इन दोनों फलों के गुण एक दूसरे से अलग होते हैं। इन दोनों चीजों को एक साथ या एक दूसरे के बाद खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

मीट के साथ न खाएं

मीट के साथ नींबू खाना हानिकारक हो सकता है। आपको खासतौर पर रेड मीट का सेवन करते हुए नींबू से दूरी बनानी चाहिए। नींबू से जिन लोगों को एलर्जी है, उन्हें स्किन से जुड़ी समस्याओं के अलावा, साइनस भी हो सकती है।

दही के साथ न खाएं

आपको दही और नींबू का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसका सेवन आपको कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का शिकार बना सकता है।

टमाटर के साथ न खाएं

कई लोग सलाद में टमाटर खाते हैं, जिसके ऊपर वह नींबू का रस निचोड़ते हैं। क्या आप जानते हैं कि टमाटर और नींबू का इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है। इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से पाचन को नुकसान होता है।

नींबू को इन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com