चाहे एडल्ट हो या यूथ... अगर आप सिंगल हैं तों डेटिंग करना हर किसी को पसंद होता है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। ये एक नए रिश्ते को शुरू करने का आधुनिक तरीका है जो काफी सही माना जाता है क्योंकि इसमें लोगों को एक-दूसरे को जानने के काफी मौके और पूरा समय मिलता है। ऐसे ही कुछ जानकारियों में से एक जानकारी है कि आप किसे डेट कर रही हैं। जैसे की मम्मॉज बॉय और टफ बॉय? टफ बॉय तो आप देखने से पता लगा लेंगी। लेकिन मम्मॉज बॉय वाले लड़के के बारे में थोड़ा ऑब्जर्व करना पड़ता है जिसके लिए कुछ जरूरी टिप्स की जरूरत होती है। ये जरूरी टिप्स आपको इस वीडियो में मिल जाएंगे। जैसे की मम्मॉज बॉय कभी-कभी मम्मी के हाथ से खाना खाना पसंद करते हैं। उनकी शॉपिंग आज भी उनकी मम्मी ही करती हैं। वो हर एक काम अपनी मम्मी से पूछकर करते हैं और हर एक बात अपनी मम्मी को बताते हैं। दिन में दस बार मम्मी को कॉल करते हैं। रात को ऑफिस से जाकर मम्मी के साथ ही डिनर खाते हैं। ऐसे ही अन्य कई बातें हैं जो मम्मॉज बॉय को अन्य लड़कों से अलग बनाती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।