How to Prevent Body Odour in hindi | पसीने की दुर्गंध को दूर रखने के उपाय

How to Prevent Body Odour in hindi | पसीने की दुर्गंध को दूर रखने के उपाय

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:21 IST

क्या आपको पता है कि हमारे शरीर से पसीने की दुर्गंध क्यों (causes of body odour) आती है? दरअसल, ये शरीर की गंध त्वचा में रहने वाले बैक्टीरिया के रिएक्शन के कारण होता है। होता ये है कि आपके शरीर से निकलने वाले पसीने को बैक्टीरिया तोड़ती है और इसी से ये अजीब सी गंध बाहर निकलती है। शरीर से दुर्गंध आना एक आम समस्या है पर कई बार ये लोगों को परेशान करने लगती है। साथ ही जो लोग चीनी खाते हैं और सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं, मसालेदार भोजन और शराब पीते हैं उनके शरीर से पसीने की दुर्गंध ज्यादा आती है। इसके लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खास कर कि कांख, कमर और पैरों को दिन में कम से कम दो बार साबुन से धोएं और अच्छी तरह सुखाएं। साथ ही अपनी कांख को नियमित रूप से शेव करें। इसके अलावा एंटीटर्सपेरेंट्स और डिओडोरेंट्स का इस्तेमाल करें। अपने कपड़े नियमित रूप से बदलें और धोएं। कॉटन, ऊन और रेशम जैसे नेचुरल कपड़े पहनें। साथ ही समय-समस से अपने मोजे बदलते रहें। 

इसके अलावा पसीने की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे (home remedies to prevent body odour) की मदद ले सकते हैं। जैसे कि सेंधा नमक का प्रयोग करें। बेकिंग सोडा से अपने कांख और पैरों की सफाई करें। साथ ही गुनगुने पानी में चंदन के तेल की दो बूंद डाल कर सुबह-शाम नहाएं। सेब के सिरके को पानी में मिला कर नहाएं। साथ ही आप नींबू और गुलाब जल का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह आप पसीने की दुर्गंध को दूर रखने के लिए कई नुस्खों को आजमा सकते हैं। तो, आइए इस वीडियो में देखते हैं पसीने की दुर्गंध को दूर रखने के कुछ खास उपाय ( tips to prevent body odour)