पीरियड्स या माहवारी- भारत में एक विषय है, जिस पर लोग खुलकर बात नहीं करते हैं। 80% लड़कियों को अपने पहले पीरियड से पहले इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। इस जानकारी के अभाव में ही लड़कियों को बहुत सारी बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इसी बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 28 मई को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस यानी World Menstrual Hygiene Day मनाया जाता है।
हेल्थ टॉक में आज इन्हीं विषयों पर बात कर रही हैं, डॉक्टर अरुणा कालरा, जो सीके बिड़ला हॉस्पिटल गुरूग्राम में सीनियर गायनोलॉजिस्ट हैं।
डॉ. अरुणा हेल्थ टॉक में बता रही हैं-
- पीरियड्स क्या हैं और क्यों होते हैं?
- पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई कितनी जरूरी है?
- पीरियड्स के दौरान कितनी मात्रा में खून बहना सामान्य है?
- पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई कैसे बरतें?
- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को किन बातों की सावधानी बरतनी चाहिए?