World Health Day: Cases Of Heart Disease Are Increasing Rapidly In Women In Hindi | महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं हृदय रोग के मामले

World Health Day: Cases Of Heart Disease Are Increasing Rapidly In Women In Hindi | महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं हृदय रोग के मामले

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:20 IST

आजकल महिलाएं भी दिल की बीमारियों का शिकार हो रही हैं। समय की आवश्यकता है कि लक्षणों को समझें, डॉक्टर से परामर्श करें और समय पर हृदय रोगों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपचार करें। आमतौर पर महिलाओं में दिल की बीमारियों का पता देर से चलता है और हर साल दिल की बीमारियों से पीड़ित हर तीन में से एक महिला मरीज की मौत हो जाती है। महिलाओं में होने वाले कैंसर की तुलना में हृदय रोग से महिलाओं की मृत्यु की संख्‍या में इजाफा हो रहा है।  दुर्भाग्य से, कैंसर की तुलना में महिलाओं में हृदय रोग के बारे में जागरूकता का स्तर बहुत कम है। इसलिए, महिलाओं का न तो निदान किया जाता है और न ही तेजी से इलाज किया जाता है। ऐसे में महिलाएं तेजी से इस जानलेवा बीमारी का शिकार हो रही हैं। महिलाओं में दिल के दौरे के लक्षण पुरुषों से भिन्न होते हैं। हालांकि, दिल के दौरे का सबसे आम लक्षण सीने में दर्द या बेचैनी है।

डॉक्‍टर अपर्णा जायसवाल, एसोसिएट डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, कहती हैं कि इस विश्व हृदय दिवस पर हम हर महिला से अपने दिल की सेहत का ध्यान रखने का आग्रह करते हैं।

Watch More Health Talk Video In Hindi