शरीर के हाथ-पैरों के बाल किसी को पसंद नहीं आते। शरीर के हिस्सों में अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग बहुत सारे उपाय अपनाते हैं लेकिन महंगे और बार-बार अपनाने के कारण ये काफी लेंदी हो जाते हैं। ऐसे में इन अनचाहे बालों को हटाने के लिए हर किसी को एक परमानेंट तरीके की तलाश रहती है। आपकी ये तलाश ये विडियो देखकर पूरी हो सकती है। इस विडियो में अनचाहे बालों को हटाने के परमानेंट सॉल्युशन के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी प्राप्त करें। अनचाहे बालों को हटाने के लिए हेयर रिडक्शन एक बेस्ट सॉल्युशन है जिसके बारे में इस विडियो में लेज़र एक्सपर्ट डॉ. नेहा शर्मा ने विस्तार से जानिए। हेयर रिडक्शन एख कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रोसेस है। ये प्रोसेस उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास हर महीने वेक्स कराने का टाइम नहीं होता है। इस प्रोसेस में लेटेस्ट मशीन से शरीर के सारे बालों को हटा दिया जाता है। इसे छह सेशन में पूरा किया जाता है। ये छह महीने में एक बार करवाया जाता है। इससे बालों को जड़ से खत्म कर दिया जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।