OMH Approved Home Remedies Heat Rash Cure | गर्म‍ियों में होने वाली घमौर‍ियां को ठीक करने के 3 घरेलू उपाय, देखें वीड‍ियो

OMH Approved Home Remedies Heat Rash Cure | गर्म‍ियों में होने वाली घमौर‍ियां को ठीक करने के 3 घरेलू उपाय, देखें वीड‍ियो

By OnlyMyHealthFeb 07, 2024 07:21 IST

अगर आप भी घमौर‍ियों से परेशान हैं तो कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाएं। घमौर‍ियों की समस्‍या दूर करने के लि‍ए आप बेक‍िंग सोडा का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा खुजली और जलन को दूर करने में मदद करता है। आपको बेक‍िंग सोडा इस्‍तेमाल करने के ल‍िए एक से दो चम्‍मच बेक‍िंग सोडा लेना है और उसे एक गि‍लास ठंडे पानी में म‍िलाना है। अब इस पानी में एक कपड़ा भ‍िगोएं और उसे न‍िचोड़ लें। आपको इस कपड़े को घमौर‍ियों पर 10 से 15 म‍िनट तक लगाना है। इस उपाय को रोजाना एक हफ्ते तक करेंगे तो घमौर‍ियों की समस्‍या दूर हो जाएगी।

घमौर‍ियों की समस्‍या से तुरंत राहत पाने के ल‍िए आप बर्फ का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लि‍ए आप एक साफ सूती कपड़ा लें और उसमें दो से तीन बर्फ को लपेटें और इसे सीधे घमौर‍ियों पर लगाना है। आपको एक द‍िन में दो बार इसे 5 से 10 म‍िनट के लि‍ए लगाना है। घमौर‍ियों की समस्‍या से बचने के ल‍िए आप बेसन का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। बेसन से घमौर‍ियां जल्‍दी सूख जाती हैं और जलन कम होती है। आपको दो से तीन चम्‍मच बेसन मिलाकर लेप तैयार करना है। इस लेप को आप घमौर‍ियों वाली जगह पर लगाकर 10 से 15 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें, इस उपाय को आपको द‍िन में एक बार करना है। तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं और घमौर‍ियों से छुटकारा पाएं।

Watch more videos on Health Talk