इन्फ्लूएंजा एक सामान्य फ्लू है जो बदलते मौसम के कारण अक्सर लोगों को अपना शिकार बनाता है। कोरोना काल के बीच इंफ्लूएंजा ने भी लोगों के दिल में डर बनाया हुआ है, इसके कारण हर कोई आज भी कोरोना वायरस से डरा हुआ है। जबकि लोगों को इंफ्लूएंजा के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि इस मौसम में सामान्य फ्लू का खतरा बहुत ज्यादा होता है। जिसको लेकर आपको ये जानना जरूरी है कि इन्फ्लूएंजा के लक्षण क्या है, इसका कारण क्या है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है। आपको बता दें कि इन्फ्लूएंजा यानी सामान्य फ्लू एक इन्फ्लूएंजा नाम के वायरस के कारण होता है। ये वायरस दो प्रकार के होते हैं और ये एक बार होने के बाद फिर से आपको अपना शिकार बना सकता है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप इस वीडियो के जरिए ये आसानी से जान सकते हैं कि इन्फ्लूएंजा के दौरान आपको किन लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।