कोई अपना जिसे आप बहुत प्यार करते हैं, अगर वो आपको हमेशा के लिए छोड़कर चला जाए, तो यह स्थिति बहुत दर्दनाक होती है। और इस दर्द से उभरते समय हमारे मन में बहुत सारी भावनाएं आती है। ऐसा लगता है कि वह इंसान कहीं नहीं गया, वापस आ जायेगा। कभी हमें बहुत ज्यादा दुख होता है और कभी बहुत रोना भी आता है। कभी हमें बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है कि हम उस इंसान के लिए कुछ नहीं कर पाएं या फिर वह मुझे छोड़कर क्यों चला गया। और हम सोचने लगते हैं कि कैसे हम उस इंसान को वापस पा लें। शायद कोई चमत्कार हो जाये। यह सारी भावनाएं बहुत ही नॉर्मल है और आप इनको अनुभव कीजिए। धीरे-धीरे यह भावनाएं सेटल होकर आपको रिकवरी की ओर ले जाएंगी। दूसरा आप यह भी कर सकते हैं कि अपनी भावनाओं के बारे में किसी मनोविज्ञानी या दोस्त से दिल की बातें कीजिये। तीसरा आप अपने आपको किसी अर्थपूर्ण एक्टिविटी में सम्मिलित करें जो आपको जीवन की सच्चाई के बारे में बताएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।