Know about apendix in hindi
अपेंडिक्स पेट के दाहिने तरफ होता है। ये छोटी आंत और बड़ी आंत के मिलने वाले स्थान पर होता है। एक तरह से अपेंडिक्स आंत का एक टुकड़ा है। अपेंडिक्स का दर्द काफी दर्दनाक होता है जिसके कारण मरीज की हालत काफी खराब हो जाती है। अपेंडिक्स का दर्द दर्दनाक इसके पेचीदा होने के कारण भी होता है क्योंकि इस समस्या के दौरान डॉक्टरों के लिए भी ये पता लगाना मुश्किल होता है कि ये अपेंडिक्स का दर्द है या किसी और का। ऐसे में अपेंडिक्स के बारे में मरीज को भी इसके शुरुआती चरण में पता नहीं लग पाता।
इस वीडियो में पार्क अस्पताल के डीएम गेस्ट्रो डॉ. ललित कुमार कुर्रे अपेंडिक्स से जुड़ी सारी जानकारी की बारे में विस्तार से बता रहे हैं। डॉ कुर्रे कहते हैं कि सामान्य तौर पर अपेंडिक्स का इलाज सर्जिकल होता है लेकिन मरीज को शुरुआती समय में ही अच्छा एंटीबायोटिक देने और पूरा आराम देने पर भी अच्छा परिणाम देखने को मिलता है। सर्जेकिल ऑपरेशन दो तरह का होता है। एक है लैपोरोस्कोपिक सर्जरी जिसमें दूरबीन के जरिए अपेंडिक्स निकाला जाता है। ये सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें कम चीड़-फाड़ किया जाता है और मरीज की रिकवरी जल्दी होती है। दूसरा विकल्प ओपन सर्जरी की है जिसमें बड़ा ऑपरेशन होता है। अपेंडिक्स से जुड़ी इसकी पूरी जानकारी इस विडियो में विस्तार से जानें।