एलर्जी कई कारणों से हो सकती है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें यह नहीं पता होता कि आखिर उन्हें किस चीज से एलर्जी है। हमें धूल हो या मिट्टी, केरोसिन, दीवारों की सीजन और फूल की खूशबू जैसे कई चीजों से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी से बचाव ही इसका इलाज है।
एलर्जी से बचाव के इम्यूनिटी का बूस्ट होना बहुत ही जरूरी है। अपने बच्चों को घर की चार-दीवारियों में कैद न करें। उन्हें बाहर धूल-मिट्टी में खेलने दें, इससे उनके अंदर बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। हां, लेकिन बाहर से आने के बाद हाथ-पैर जरूर धुलवाएं।
खट्टी चीजें स्वाद में बहुत ही अच्छी होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को इससे काफी एलर्जी होती है। खट्टी-ठंडी चीजों के कारण लोगों के गले में परेशानी होने लगती है। ऐसे में हमेशा इन चीजों से दूरी बना लें।
अगर आपको धूल-मिट्टी से एलर्जी है, तो हमेशा घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें। अगर किसी वजह से आपके पास मास्क नहीं है, तो किसी कपड़े से अपने मुंह को ढककर रखें, ताकि धूल-मिट्टी आपके नाक में ना प्रवेश करे।
केरोसिन की महक से भी कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल है, तो कैरोसिन स्टोव पर खाना ना पकाएं। घर में हमेशा एलपीजी गैस या फिर इंडक्शन कुकर का इस्तेमाल करें। किचन हमेशा खुले में बनाएं।
कुछ लोगों को दीवारों के सीलन से एलर्जी होती है। इस वजह से कभी भी ऐसे रुम में मत रहें जहां पर सीलन हो या फिर सीलन होने की संभावना हो। बारिश में अपने कमरे को वॉटर प्रूफ कलर से पेंट कराएं। ताकि आपके कमरे में सीलन की समस्या ना हो।
एलर्जी से बचाव ही, एलर्जी का सबसे उचित इलाज माना जाता है। ऐसे में अपने आप को उन चीजों से दूर रखें, जिससे आपको एलर्जी है। इस तरह अपने आपको एलर्जी से बचाएं और सेहत से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com