
जानिए, ऑर्गेनिक फूड में पौष्टिकता की कमी क्यों होती है।
अभी तक यही माना जाता था कि
सामान्य आहार के मुकाबले ऑर्गेनिक फूड अधिक पौष्टिक होता है। लेकिन, अब जल्द ही ऐसा मानने वालों की राय बदलने वाली है। ऑर्गेनिक फूड पर अब तक के सबसे बड़े शोध से नतीजा निकला है कि इस बात के बेहद कम सुबूत मिले हैं कि ऑर्गेनिक फूड साधारण तौर पर खाए जाने वाले खाने (रासायनिक खाद की मदद से उगाया गया अनाज) से ज़्यादा पोषक है।अमेरिका में हुए ताजा शोध बताते हैं कि जहां तक पौष्टिकता का सवाल है ऑर्गेनिक फूड और नॉन ऑर्गेनिक फूड में अधिक अंतर नहीं होता। इस शोध में यह बात भी निकलकर आयी है कि ऑर्गेनिक फूड में कीटनाशक होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ें :
हेल्दी फूड्स
इस शोध के लिए
शोधकर्ताओं ने
233 तरह की खाने की चीजों पर रिसर्च की। इसमें यह बात निकलकर सामने आयी कि ऑर्गेनिक फूड के मुकाबले नॉन-ऑर्गेनिक फूड में कीटनाशकों की मात्रा 80 फीसदी अधिक होती है। इसका अर्थ यह है कि ऑर्गेनिक फूड में कीटनाशक नहीं होने की बात पूरी तरह सही नहीं है।
दुनिया भर में ऑर्गेनिक फूड का चलन बढ़ रहा है। लोग अब इस तरह के फूड के सेवन पर जोर दे रहे हैं। लेकिन ऑर्गेनिक फूड और सामान्य अनाज के दाम में काफी अंतर होता है। बावजूद इसके दुनिया भर में ऑर्गेनिक फूड का बाज़ार 22 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें :
क्या आपका खाना पोषक है
हालांकि, यह शोध अपने आप में सवालों के घेरे में आ गया है। कहा जा रहा है कि यह अधूरी रिपोर्ट है और अभी इस पर और अधिक शोध किए जाने की जरूरत है।
Read More Articles on
Healthy-eating In Hindi.
Disclaimer
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।