.jpg)
आज के समय में हमारी खराब जीवनशैली और खानपान के कारण हमें कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं बढ़ सकती है। लोगों को कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द, कंधे में दर्द और सेहत संबंधी कई विकार हो सकते हैं। कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने घंटों बैठने के कारण हमारे कंधों में अकड़न, जलन और दर्द की दिक्कत हो सकती है। इस तरह की परेशानियों के कारण लोगों में फ्रोजन शोल्डर की समस्या बढ़ सकती है। इसमें हमारे कंधे सिकुड़ जाते हैं और जाम हो जाते हैं। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति के लिए हाथ उठाना भी मुश्किल हो जाता है। समय के साथ इसके लक्षण और गंभीर हो सकते हैं। लेकिन इससे बचने के लिए आप योग कर सकते हैं। योगासन की मदद से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और आपके कंधों का दर्द ठीक हो सकता है। साथ ही फ्रोजन शोल्डर की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में भी सुधार करना चाहिए। जैसे पूरे दिन कंप्यूटर और टीवी से चिपके रहने की आदत आपको बीमार कर सकती है। आइए इससे बचने के लिए कुछ योगासन और उनके फायदों के बारे में जानते हैं।
फ्रोजन शोल्डर के लिए योग
1. मत्स्यासन के फायदे
मत्स्यासन करने से आपके पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और लचीलापन बढ़ता है। इसके अलावा कंधे के दर्द में यह योगासन काफी फायदेमंद होता है। इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही मांसपेशियों में भी मजबूती आती है। यह मसल्स में होने वाले तनाव को कम करके दर्द से राहत दिलाता है। नियमित रूप से मत्स्यासन योग का अभ्यास करने से आपकी फ्रोजन शोल्डर की दिक्कत दूर हो सकती है। साथ ही यह भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं से भी आपको बचा सकता है।
Image Credit- Freepik
2. भुजंगासन योग के फायदे
फ्रोजन शोल्डर के दर्द से राहत पाने के लिए आप भुजंगासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी से लेकर मस्तिष्क की सभी तंत्रिका तंत्र के लिए यह योगासन काफी फायदेमंद होता है। इससे गर्दन की हड्डियां और कंधे की अकड़न, सूजन और दर्द की परेशानी ठीक हो सकती है। खास बात यह है कि इससे आप अपने पेट के एक्सट्रा फैट को भी कम कर सकते हैं। यह पेट की समस्याओं के लिए भी काफी उपयोगी है। अगर आपको भी लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करना पड़ता है, तो आप भुजंगासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इससे पीठ और कमर दर्द की परेशानी हो सकती है।
3. सूर्य नमस्कार करने के फायदे
कंधे में दर्द और अकड़न की समस्या को दूर करने के लिए आप सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कर सकते हैं। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिल सकता है। गर्दन और सिर में दर्द होने पर भी आप सूर्य नमस्कार योग कर सकते हैं। इससे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का अच्छे से संचार होता है। साथ ही इससे कंधे की मांसपेशियां मजबूत होती है और रीढ़ की हड्डी भी सीधी रहती है। यह गर्दन के दर्द, कंधे के दर्द और सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की परेशानी में भी आपके लिए बहुत फायदेमंद योगासन हो सकता है। इसका अभ्यास आप रोज सुबह कर सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- कंधों और हाथों को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें तरीका और फायदे
4. हलासन का अभ्यास
अगर आपको किसी भी तरह की पीठ दर्द और कंधे में दर्द की दिक्कत है, तो आप हलासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है और बॉडी शेप में भी नजर आती है। आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इससे फ्रोजन शोल्डर की समस्या में काफी आराम मिलता है।
Image Credit- Freepik
5. धनुरासन
पीठ की समस्याओं के लिए आप रोजाना धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे सिरदर्द, छाती दर्द और कंधों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इससे मासंपेशियों में दर्द कम होता है और लचीलापन बढ़ता है।
Main Image Credit- Freepik