14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड डायबिटीज डे, जानें इसका इतिहास और उद्देश्य

दुनियाभर में बढ़ते डायबिटीज के मामलों के मद्देनजर हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड डायबिटीज डे, जानें इसका इतिहास और उद्देश्य

World Diabetes Day 2024 : जीवनशैली, खानपान और कई कारणों से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ता या घटता है, तो यह डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी का संकेत हो सकता है। पिछले कुछ सालों में जिस तरह से भारत में डायबिटीज के मामले बढ़े हैं, उसके कारण भारत को दुनिया की डायबिटीज कैपिटल कहा जाने लगा है। द लैंसेट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 तक हमारे देश में 101 मिलियन लोग डायबिटीज के शिकार थे।


इस पेज पर:-


वहीं, 136 मिलियन लोग है प्री डायबिटीज की श्रेणी में थे, यानि आने वाले कुछ सालों में भारत की 136 मिलियन आबादी डायबिटीज से जूझ रही होगी। भारत में डायबिटीज जैसी बीमारी सिर्फ वयस्कों में नहीं बल्कि बच्चों में भी देखी जा रही है। दुनियाभर में बढ़ते डायबिटीज के मामलों के मद्देनजर हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। वर्ल्ड डायबिटीज डे के खास मौके पर जानते हैं, इस दिन का इतिहास, महत्व और इस थीम के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

World-Diabetes-Day-2024-inside1

वर्ल्ड डायबिटीज डे का इतिहास- History of World Diabetes Day

वर्ल्ड डायबिटीज डे को सबसे पहले इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन ने 14 नवंबर को मनाया था। इसके बाद 1991 में संयुक्त राष्ट्र ने पूरी दुनिया में 14 नवंबर को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाने का फैसला लिया। दरअसल, वर्ल्ड डायबिटीज डे को 14 नवंबर को मनाने का मुख्य उद्देश्य सर फ्रेडरिक बैंटिंग को याद करना था। 1992 में सर फ्रेडरिक बैंटिंग ने चार्ल्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की थी। ऐसे में इंसुलिन की खोज की उपलब्धि के लिए सर फ्रेडरिक बैंटिंग को याद रखने के लिए 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। तब से हर साल एक खास थीम के साथ इस दिन को मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः क्या डिलीवरी के तुरंत बाद पानी पीने से वाकई पेट बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

वर्ल्ड डायबिटीज डे की थीम- Theme of World Diabetes Day

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस साल वर्ल्ड डायबिटीज की थीम "ब्रेकिंग बैरियर, ब्रिजिंग गैप" रखा गया है। इस थीम को रखने का मुख्य उद्देश्य डायबिटीज के जोखिम को कम करने और यह सुनिश्चित करने का है कि हर व्यक्ति को इस बीमारी का सही इलाज मिल सके, ताकि इसे कंट्रोल में रखा जा सके।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण 

World-Diabetes-Day-2024-inside2

वर्ल्ड डायबिटीज डे का उद्देश्य- Objective of World Diabetes Day

भारत में डायबिटीज के बारे में  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है, कि देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को डायबिटीज के बारे में जानकारी ही नहीं है। अगर डायबिटीज का पता शुरुआती तौर पर ही पता चल जाए, तो न सिर्फ इसका इलाज आसान हो जाता है, बल्कि यह कई प्रकार की अन्य बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है अलसी के बीजों की रोटी, डाइट में करें शामिल

डायबिटीज क्या है?- What is diabetes?

डायबिटीज की बात करें, तो यह मेटाबॉलिज्म से संबंधी एक गंभीर बीमारी है। डायबिटीज का कोई सटीक इलाज नहीं है। यदि किसी व्यक्ति को एक बार डायबिटीज हो जाता है, तो उसे कई प्रकार की दवाओं का सेवन करना पड़ता है।

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के जरिए कराया सेक्स चेंज, जानें क्या है ये

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version