ब्रेस्टफीडिंग न कराने पर भी ब्रेस्ट मिल्क लीक करे, तो क्या करें? जानें डॉक्टर की राय

ब्रेस्ट फीडिंग बंद करने के बाद भी कुछ महिलाओं का मिल्क लीक करता है। आगे जानते हैं इससे बचाव के उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्टफीडिंग न कराने पर भी ब्रेस्ट मिल्क लीक करे, तो क्या करें? जानें डॉक्टर की राय


ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी के बाद भी महिलाएं बच्चे को ब्रेस्टफीड कराती हैं। दरअसल, बच्चे के लिए मां का दूध ही पौष्टिकता से भरपूर होता है। लेकिन, कई महिलाओं को ब्रेस्टफीडिंग के बाद भी स्तनों से मिल्क लीक होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मणिपाल अस्पताल, खराडी-पुणे आब्सटेट्रिक्स और गायनोकॉलोजी कंसलटेंट डॉ. रुशाली निखिल जाधव से जानते हैं कि महिलाओं को इस तरह की समस्या में क्या करना चाहिए। 

ब्रेस्टफीडिंग के बाद भी मिल्क लीक क्यों होता है?

ब्रेस्ट से मिल्क लीक होने को रोकने से पहले आपको यह समझना आवश्यक है कि ऐसा क्यों होता है। जब महिलाएं स्तनपान कराना बंद कर देती हैं, तो महिलाओं के शरीर में दूध की आपूर्ति धीरे-धीरे कम हो जाएगी। लेकिन, कुछ महिलाओं के शरीर में बदलाव बेहद धीमी गति से होते हैं। ऐसे में उनके शरीर में मिल्क बनता रहता है, लेकिन जब बच्चा दूध नहीं पीता तो यह बाहर निकलने या लीक होने लगता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो कुछ समय के बाद अपने आप ही ठीक हो जाती है। 

breatmilk leakage in hindi

ब्रेस्ट मिल्क लीक होने पर क्या करें? Breast Milk Leakage After Stopping Breastfeed in Hindi What to Do In Hindi 

सपोर्टिव ब्रा पहनें

ब्रेस्ट मिल्क लीक को कम करने के लिए महिलाएं सपोर्टिव ब्रा पहन सकती हैं। ऐसी ब्रा चुनें जो असुविधा को कम करने और आपके कपड़ों पर गीले धब्बों को छुपाने में सहायक हो। किसी भी रिसाव को सावधानी से सोखने के लिए अपनी ब्रा के अंदर नर्सिंग पैड या ब्रेस्ट पैड का उपयोग करें।

ब्रेस्ट को स्टिम्यूलेट न करें

ब्रेस्ट को स्टिम्यूलेट करने से यह शरीर को अधिक दूध पैदा करने का सिग्नल दे सकता है। स्तन के दूध के रिसाव को मैनेज करने के लिए, अपने ब्रेस्ट को बार-बार छूने या मालिश करने से बचें। स्नान के दौरान लंबे समय तक गर्म पानी के संपर्क में रहने से भी मिल्क बनने की प्रक्रिया बढ़ जाती है, इसलिए अपने स्नान के पानी गुनगुना रखने का प्रयास करें।

कोल्ड कम्प्रेशन 

कोल्ड कम्प्रेशन ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को कम करने और असुविधा को कम करने में मदद कर सकती है। थोड़े समय के लिए अपने ब्रेस्ट को कोल्ड कम्प्रेशन दें। इससे नसे सिकुड़ने लगते हैं, जिससे मिल्क प्रोडक्शन नियंत्रित या कम होने लगता है। 

इमोशनली सपोर्ट है जरूरी

स्तनपान बंद करना कई महिलाओं के इमोशन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को दुख, अपराधबोध हो सकता है। इस दौरान दोस्तों, परिवार या किसी करीबी रिश्तेदार की मदद लेना महिलाओं के लिए बेहतर होता है। इमोशन भी मिल्क प्रोडक्शन को ट्रिगर कर सकता है। 

धैर्य रखें

ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद मिल्क का लीक होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस समय महिलाओं को धैर्य रखना चाहिए। दरअसल, हर महिला का शरीर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है। ऐसे में जल्दबाजी न करें। इस समय कुछ महिलाओं के शरीर को दूध बनने की प्रक्रिया को बंद करने में अधिक समय लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में शरीर के कौन-से हिस्सों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें

ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद आपके शरीर को नॉर्मल अवस्था में आने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में आप किसी भी तरह की दवा खुद से न लें। यदि आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। 

Read Next

एक महिला को यूरिन इन्फेक्शन कैसे होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer