
खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आज से ही व्यायाम शुरु करें और देखें इसके फायदे।
अगर आप खुद को चुस्त दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आरमतलब होने की बजाय थोड़ा शारीरिक श्रम करें। दिन भर ऑफिस में कुर्सी से चिपके रहना या घर पर आराम करते रहना आपको मंहगा पड़ सकता है। एक रिसर्च में यह सामने आया है कि निष्क्रिय रहने से व्यक्ति में बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है।
शोध के मुताबिक व्यायाम व शारीरिक गतिविधियां नहीं करने से दुनियाभर में सिगरेट पीने के बराबर मौतें बढ़ रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक शारीरिक रूप से निष्क्रियता के कारण दुनियाभर में एक वर्ष में करीब 53 लाख लोगों की मौत हो रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार हर तीसरा वयस्क शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहता है। इस कारण से हर दस में से एक व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने, मधुमेह, स्तन एवं कोलन कैंसर से हो रही है।
शोधकर्ता ने कहा कि यह समस्या अब इतनी आम हो चुकी है कि इसे महामारी घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को शारीरिक गतिविधियों के फायदे बताने की बजाय उन्हें निष्क्रिय रहने के नुकसान के बारे में चेताने की जरूरत है ताकि लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा
सके।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।