नाखून को टूटने से बचाते हैं ये 4 नुस्खे, बनाते हैं मजबूत

लगभग सभी महिलाओं का शौक होता है कि वो अपने हाथ पैरों को सजाकर रखें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नाखून को टूटने से बचाते हैं ये 4 नुस्खे, बनाते हैं मजबूत

लगभग सभी महिलाओं का शौक होता है कि वो अपने हाथ पैरों को सजाकर रखें। जिसमें से नेल पेंट लगाना भी एक है। बिना नेलपेंट के हाथ-पैर वास्तव में अच्छे नहीं लगते हैं। हाथों की खूबसूरती का सबसे खास हिस्सा नाखून है। नाखूनों का टूटना, पीलापन और टेढे-मेढे नाखून ना सिर्फ भदे लगते हैं बल्कि हमारी पर्सनेलिटी भी खराब करते हैं। आज हम नाखूनों को नेलपेंट से टूटने से बचने के उपाय बता रहे हैं।


इस पेज पर:-


जैतून का तेल और नींबू

नाखूनों की चमक को बरकरार रखने के लिए जैतून के तेल और नींबू का बहुत बड़ा रोल है। जैतून के तेल में 1-2 बूंद मिलाकर रोजाना नाखूनों की मसाज करने से नाखूनों का पीलापन तो दूर होता ही है साथ ही नाखून टूटने से भी बचते हैं। 

नमक और नींबू

कमजोर और टूटे-फूटे नाखून हाथों की खूबसूरती को पूरी तरह से खराब कर देते हैं। नाखूनों की अच्छी देखभाल के लिए एक अच्छी डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा आप 2 छोटे चम्मच नमक में 2 बूंद नींबू के रस को मिलाकर नाखूनों की मसाज भी कर सकते हैं।

अंडे की जर्दी

अंडा ना सिर्फ शरीर को ताकत देता है बल्कि नाखूनों की भी देखभाल करता है। नाखून मजबूत बनाने के लिए दूध में अंडे की जर्दी से मसाज करें। आप इसे हफ्ते में 3-4 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नाखून टूटने से तो बचते ही है साथ ही मजबूत भी होते हैं।

बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा भी नाखूनों को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाता है। इसे ट्राई करने के लिए बेकिंग सोडा को टूथब्रश पर लगाकर नाखूनों पर रगड़ें। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से नाखूनों का पीलापन दूर हो जाएगा और नाखूनों की गंदगी भी साफ हो जाएगी।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Beauty In Hindi

Read Next

इन 4 आदतों से आपका बच्‍चा कभी नहीं होगा बीमार!

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version