
ट्रैंडी, स्टाइलिश, हॉट और बोल्ड नजर आने के लिए लड़कियां स्मोकी आई मेकअप को काफी पसंद कर रही हैं। इससे उनकी आंखों को मिलता है अलग लुक और उनका व्यक्तित्व को मिलता है एक बोल्ड एंड स्टाइलिश लुक।
बस कि एक धुआं सा है तेरी आंखों में, जिनमें खो जाता है मेरा वजूद। आजकल आंखों को स्मोकी लुक देने का चलन है। वो आंखें जो पहले शरबती और झील की मानिंद हुआ करती थीं, अब जरा स्मोकी हो गयी हैं।
ट्रैंडी, स्टाइलिश, हॉट और बोल्ड नजर आने के लिए लड़कियां स्मोकी आई मेकअप को काफी पसंद कर रही हैं। इन दिनों इस मेकअप में मैटेलिक आई शेडों का इस्तेमाल भी होने लगा है जो ग्लैमरस लुक देता है। बाजार में कई नए स्मोकी रेंज के काजल, लाइनर, मस्कारा और आई शैडो हैं। ब्लैक, ग्रे, ब्राऊन जैसे कलर के अलावा पर्पल, ब्लू, ग्रीन और गोल्डन कलर से भी आंखों को स्मोकी लुक दिया जा सकता है। स्मोकी लुक के लिए काजल, लाइनर और आई शैडो को लगाने के बाद अच्छी तरह से मिक्स करके ठीक से फैलाया जाता है। आइए जानते हैं स्मोकी आई मेकअप के कुछ टिप्स:
स्मोकी आई मेकअप
आंखों पर प्राइमर
स्मोकी आई मेकअप आपकी आंखों पर ज्यादा समय तक टिका रहें इसके लिए सबसे पहले आंखों को ऑयल फ्री करने के लिए हल्का प्राइमर लगाना जरूरी होता है। प्राइमर आंखों के ऊपर लगाएं और इसे आईब्रो तक फैलाएं।
हल्का आईशैडो लगाएं
अगर आप अपनी आंखों को बोल्ड दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए पर्पल, ग्रीन, ब्लू ट्राई कर सकती हैं। स्मोकी आई मेकअप के लिए हमेशा लाइट कलर के आई शैडो बेस को डार्क कलर के साथ लगाएं। इसे ब्रश की सहायता से आंखों के कोनों और नीचे की पलकों के बीच में लगाएं।
अच्छे से फैलाएं
पलकों पर आईशैडो को लगाने के बाद उसको अच्छे से फैलाएं। इसको ब्लेंड करने के लिए आप अपनी उंगलियों या किसी क्लीन मेकअप ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आई लाइनर
अगर आप अपनी आंखों को कुछ अलग हट के करना चाहती है तो ब्राउन या ग्रे जिस भी कलर की आप आईज चाहती है उसका गहरा आई लाइनर पलको के बीच में लगाएं। नीचे की पलक के लिए आई लाइनर पैंसिल का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ स्मोकी लुक पाने के लिए आंखों के किनारे से लाइट स्ट्रोक्स निकालना भी बहुत जरूरी होता है।
मस्कारा
स्मोकी लुक को अंतिम और सुन्दर रूप देने के लिए पलकों पर मस्कारे का कोट लगाएं। पलकों को घुमावदार बनाते हुए मस्कारे के दो कोट एप्लाय करें। अब आईलैशिज पर डार्क मस्कारा लगाएं। और अगर आपकी आईलैशिज लंबी नहीं हैं तो उन्हें लेश कर्लर से हल्का कर्ल कर लें।
तो अगर आप भी पाना चाहती हैं स्मोकी आंखें तो आपको भी आजमा सकती हैं इन तरीकों को और पा सकती हैं आंखें जरा हटकर।
Read More Article on Eye Make Up in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।