
थायराइड में होने वाली गांठ गर्दन के सामने वाले हिस्से में होती है। यह गांठ तितली के आकार की होती है। ज्यादातर मामलों में, यह गांठ धीरे-धीरे बढ़ती है। लेकिन, कई बार यह गांठ बहुत तेजी से बड़ी हो जाती है। यही गांठ थायराइड कैंसर की निशानी
थायराइड कैंसर से पीड़ित लोगों में अक्सर इस रोग के प्रति जागरुकता की कमी देखी जाती है। लोग कई बार इस बीमारी को पहचान ही नहीं पाते। लेकिन, जानकारों की मानें तो यह देरी काफी महंगी साबित हो सकती है। अगर समय रहते इस बीमारी का पता चल जाए, तो यह बीमारी लाइलाज नहीं है।
डॉक्टरों की मानें तो थायराइड कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। लेकिन, कैंसर के अन्य प्रकारों में सबसे साध्य है। यानी कैंसर के अन्य जितने भी प्रकार हैं, उनमें थायराइड कैंसर का इलाज करना सबसे अधिक संभव है।
अपनी शुरुआती अवस्था में थायराइड कैंसर के लक्षण, आमतौर पर नजर नहीं आते। गर्दन में गांठ अथवा गुत्थी होना इसका सबसे सामान्य लक्षण है। यहां यह बात भी समझनी जरूरी है कि थायराइड में होने वाली अधिक गांठ कैंसर जनित नहीं होतीं। गांठें कई अन्य सौम्य कारणों से भी हो सेती हैं। इन गांठों में से केवल एक प्रतिशत ही कैंसर के कारण होती हैं। जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है और गर्दन की अन्य कोशिकाओं को भी अपने भीतर समाहित करता है, तो इस दौरान कई लक्षण परिलक्षित हो सकते हैं।
गर्दन के सामने वाले हिस्से में गांठ :यह गांठ गर्दन के सामने वाले हिस्से में होती है। यह गांठ तितली के आकार की होती है। ज्यादातर मामलों में, यह गांठ धीरे-धीरे बढ़ती है। लेकिन, कई बार यह गांठ बहुत तेजी से बड़ी हो जाती है। इस गांठ को छूने पर कई बार ऐसा अहसास होता है, मानो पूरा थायराइड ही हिल रहा हो। ऐसा आमतौर पर कैंसर के फैलने की स्थिति में ही होता है।
बोलने में परेशानी होना : जैसे-जैसे कैंसर आसपास की कोशिकाओं को अपना शिकार बनाने लगता है, व्यक्ति की आवाज में बदलाव आने लगता है। उसे बोलने में परेशानी होने लगती है।
बढ़े हुए लिम्फ नोड्स : कैंसर से प्रभावित होने के कारण लिम्फ नोड्स बढ़ने लगते हैं।
खाने और निगलने में परेशानी : गांठ काफी फैलकर ग्रास नलिका को भी अपनी गिरफ्त में ले सकती है। इससे व्यक्ति को खाने अथवा निगलने में परेशानी हो सकती है। घेंघा अगर बढ़कर तंत्रिका पर हमला कर दे, तो कैंसर और तेजी से बढ़ सकता है।
सांस लेने में परेशानी : नोड्ल अथवा गांठ आगे बढ़कर श्वास नली को भी प्रभावित कर सकती है। इससे व्यक्ति को सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। यह लक्षण तब परिलक्षित हो सकता है, जब श्वास नली की तंत्रिका पर कैंसर कोशिकायें हमला कर देती हैं।
गले अथवा गर्दन में दर्द : जब गांठ में मौजूद कोशिकायें गर्दन की अन्य कोशिकाओं को प्रभावित करती हैं या उन पर हमला कर देती हैं, तो गले में दर्द होने लगता है। यह दर्द गर्दन से लेकर कानों तक में हो सकता है।
ये वे सामान्य लक्षण हैं जो थायराइड कैंसर से पीड़ित किसी व्यक्ति में नजर आते हैं। लेकिन, आमतौर पर वे थायराइड कैंसर को लेकर सजग नहीं होते। कई अन्य समस्यायें जैसे संक्रमण, ग्लॉटर में समस्या अथवा अन्य किसी कारण से भी इसी तरह के लक्षण सामने आ सकते हैं। लेकिन, आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आते ही फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लक्षणों के आधार पर डॉक्टर आपका सही निदान और इलाज कर पाएगा।
Read More Articles on Thyroid Cancer in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।