
शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद भी आप आसानी अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए जानें ऐसा कैसे संभव है।
शारीरिक अक्षमताओं के साथ वजन कम करना काफी चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन नामुमकिन कुछ भी नहीं। ऐसे लोग भले ही आम लोगों की तरह भारी-भरकम व्यायाम भले ही न कर सकें, लेकिन हौंसले और बुलंद इरादों के दम पर वह भी उतनी ही कैलोरी इस्तेमाल कर सकते हैं। खान-पान में जरूरी बदलाव और व्यायाम आपको भी रख सकता है फिट...
पहला कदम -
वजन कम करने का अपना कार्यक्रम शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डॉक्टर आसानी से इस बात का पता लगा सकता है कि आपकी आहार-योजना किस तरह की होनी चाहिए और आपको किस तरह का व्यायाम करना चाहिए। यह डॉक्टरी सलाह और भी जरूरी तब बन जाती है, जब आप किसी अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्या से भी जूझ रहे हों, जिसकी देखभाल करनी बेहद जरूरी है। डॉक्टर आपके लिए विशेष तौर पर आहार और व्यायाम योजना तैयार करने में मदद कर सकता है।
दूसरा कदम -
आप दिन भर में कितनी कैलोरी ले रहे हैं, इस बात का ध्यान रखें। वजन कम करने का मूल नियम यही है कि हम जितनी कैलोरी लें उससे ज्यादा खर्च करें। अगर आप दिनभर में जितनी कैलोरी ले रहे हैं उतनी ही खर्च भी कर रहे हैं, तो आप अपने आहार में 250 कैलोरी कम कर सकते हैं। एक पाउंड वजन कम करने के लिए 3500 कैलोरी खर्च करनी पड़ती हैं। अगर आपको इस गणित की सही जानकारी नहीं है, तो अधिक कैलोरी खर्च करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ध्यान रखिए वजन कम करने के लिए शरीर को चलाए रखने के लिए जरूरी कैलोरी लेना बंद करना भी सही नहीं रहेगा।
तीसरा कदम -
अपने खाने की लिस्ट में हैल्थी खाने को प्राथमिकता दें। ऐसा करने से आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से भी बचे रहेंगे और साथ ही शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता रहेगा। अगर आप अंडा खाते हैं तो अपने भोजन में इसे शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही फल और सब्जियां भी वजन घटाने में मददगार साबित होती हैं।
चौथा कदम -
हफ्ते में कम से कम पांच या छह बार व्यायाम जरूर करें। वजन कम करने के लिए व्यायाम और पोषक खाने के बीच सही संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो फिर कुछ ऐसा तलाशें जिसे आप कर पाएं। कार्डियो व्यायाम आपके लिए बेहद जरूरी हैं। इसके साथ ही सप्ताह भर में 60 से 90 मिनट तक स्ट्रेचिंग भी करें।
पांचवां कदम -
क्रेश डाइट (चंद दिनों में वजन कम करने की आहार-योजना) से बचें। इसका नुकसान यह होगा कि आप यकायक बहुत सी कैलोरी खर्च तो कर देंगे, लेकिन उसे ग्रहण नहीं करेंगे। इसका आपकी सेहत पर बुरा असरा पड़ेगा। इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। ऐसा करने से शरीर को संकेत जाता है कि आप भोजन की कमी के चलते खाना नहीं खा रहे हैं। ऐसे में आपका मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है और शरीर उतनी कैलोरी भी खर्च करता जितनी कि उसे जरूरत होती है।
Read More Articles on Weight-loss in Hindi.
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।